महिला दिवस के मौके पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की ये बड़ी पहल

1

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की तरफ से नई दिल्ली के पंचकुइयां में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी बी.सी.शर्मा, हरिंदर कौर, सुनीता धीमान, उत्कृष्ट उत्थान सेवा मंडल की अध्यक्षा डॉ. रचना वाजपेयी के साथ-साथ  500 महिलाओं ने भी  बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।  

इस मौके पर  महिलाओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत जैसी कलाओं को भी प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के महासचिव बी.सी.शर्मा ने बेरोजगारी जैसे कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। बी.सी.शर्मा का कहना है कि सरकार हर चीज का निजीकरण करना चाहती है जो गलत है।

इस खास कार्यक्रम में डॉ. रचना वाजपेयी समेत समाज की प्रतिष्ठित  महिलाओं का उपहार भेंट कर आभार प्रकट किया गया। महिला सशक्तिकरण पर डॉ. रचना वाजपेयी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “राष्ट्र निर्माण के लिए एक अच्छी सोच का होना बहुत आवश्यक है”।

आज के समय में महिला सशक्तिकरण एक बड़ा विषय है। सरकार भी अनेकों योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रुप से मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है।  इसी कड़ी में  उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की तरफ से आय़ोजित ये कार्यक्रम वाकई काबिल ए तारीफ है।  क्योंकि इस तरह के आयजनों से समाज में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को लेकर जागरुकता आती है।