Raksha Bandhan Special: इस शुभ मुहूर्त में बांधें अपने भाई को राखी!

1

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का सबसे बड़ा त्योहार 15 अगस्त यानी कल है। इस बार 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के साथ-साथ रक्षाबंधन भी धूमधाम से मनाएगा। यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन यह शब्द ही अपने अंदर पूरा पर्व समेटे हुए है। रक्षा यानी सुरक्षा और बंधन यानी किसी चीज के लिए बाध्य होना। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई उसकी जीवनभर सुरक्षा करने का वचन देता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

वैसे तो हर त्योहार और हर दिन शुभ होता है, पर मान्याताओं के अनुसार अगर शुभ मुहूर्त में कोई काम किया जाए तो उसकी महत्वता कई गुना तक बढ़ जाती है। इस बार राखी बांधने के लिए बहनों को किसी खास मुहुर्त का इंतजार नहीं करना होगा। राखी बांधने का शुभ सुबह 5:49 से शाम 6 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस-रक्षाबंधन एक साथ

बता दें इस बार करीब 19 साल बाद देश रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाने जा रहा है।