राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी सपा!

2

जयपुर- जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही गठबंधन की खबरें लगातार चर्चाओं में है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की बात पूरी हो चुकी थी। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की पूरी तैयारी कर ली थी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से मना कर दिया है। सपा अध्यक्ष कांग्रेस के सीटों के चयन से खासा खुश नजर नहीं आए, इसलिए सपा ने गठबंधन से साफ मना कर दिया।

राजस्थान में कांग्रेस सपा पार्टी को गठबंधन में तीन सीटें दे रही थी। तीनों सीटें अलवर जिले में थी। साथ ही कांग्रेस ने आरएलडी को भी गठबंधन में प्रदेश की दो प्रमुख सीटें दी थी। राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी को अलवर जिले की राजगढ़, मुंडावर, लक्ष्मणगढ़ और तिजारा विधानसभी सीट दी थी। सपा ने कांग्रेस पार्टी के विधानसभा चुनावों में गठबंधन को ठुकरा दिया वहीं आरएलडी ने अभी इस मामले में सफाई नहीं दी है।

सपा राजस्थान विधानसभा चुनावों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बसपा की बात करें तो पार्टी ने राजस्थान की करीब 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा कर दिया है। फिलहाल राजस्थान चुनावों में कांग्रेस को सपा-बसपा दोनों पार्टियों का ही साथ नहीं है जो पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।