गिरिराज सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, पूर्व पीएम नेहरू को बताया…

0

नई दिल्ली- चुनाव नजदीक आते ही राम मंदिर पर राजनीति शुरु हो जाती है। सभी राजनैतिक दल एक-दूसरे पर राम मंदिर निर्माण को लेकर आरोप लगाने शुरु कर देते हैं। अब राम मंदिर पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर न सिर्फ कांग्रेस पर निशाना साधा बल्कि जवाहर लाल नेहरू को इस मुद्दे का रचियता बताया। उन्होंने कहा की नेहरू जी ने वोटों की खातिर अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया और अब इस परंपरा को कांग्रेस आगे बढ़ा रही है।

हिंदुओ की आस्था का मामला- गिरिराज सिंह

बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी वे कई बार राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने पहले भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि 1952 में नेहरू जी ने सरदार पटेल की अयोध्या, काशी में मंदिर बनवाने की सलाह नहीं मानी जिसकी वजह से आज हिंदुओ की यह दुर्दशा हुई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि दिवाली से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरु होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओ का सब्र टूट चुका है और वे कुछ भी कर सकते हैं।

‘कांग्रेस नहीं चाहती राम मंदिर बने’

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें सिब्बल ने कहा था कि कोर्ट अपना फैसला चुनावों के बाद ही सुनाए। बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब भी यही चाहती है कि राम मंदिर नहीं बने और वे इसे चुनावी मुद्दा बनाते रहे।

राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरु

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को लेकर आज सुनवाई शुरु हो गई है, अब सबको इंतजार है तो सिर्फ फैसले का।