हैवानियत की हदें पार, 100 साल की महिला से रेप

3

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक 20 साल के लड़के पर 100 साल की उम्र वाली वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। नदिया जिले के चकदह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है।बता दें कि ये घटना सोमवार की रात की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अर्घा बिसवास उर्फ अभिजीत है। उसे पीड़ित महिला के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा था। पीड़ित वृद्ध महिला के परिजन उसकी चीख सुनकर वहां आ गए थे। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया था।
वहीं जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गंगाप्रसादपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। मामले की सुनवाई जारी है, जबकि पीड़िता महिला को पुलिस ने मेडिकल के बाद रवाना कर दिया।