Home news ‘हैलो फ्रैंड भैंस का दूध पी लो’- बबीता फोगाट

‘हैलो फ्रैंड भैंस का दूध पी लो’- बबीता फोगाट

12

सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने के लिए लोग नये- नये तरीके अपनाते हैं। जैसे ‘हैलो फ्रेंड्स चाय पी लो’ वाली वो महिला तो याद ही होगी जिसने मात्र 30 सेकेंड की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। जी हां हम बात करे रहे हैं सोमवती महावर की जिसने हेलो फ्रेंड चाय पी लो की वीडियो बना कर रातों रात इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। इस महिला के वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इससे मिलते जुलते कुछ फनी वीडियो बनाए थे।'हैलो फ्रैंड भैंस का दूध पी लो'- बबीता फोगाटवही अब मशहूर पहलवान बबीता फोगाट ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में बबीता भैंस का दूध निकालती हुई दिख रही हैं। इस 6 सेकेंड के वीडियो में गीता ने लाल कलर की टीशर्ट और सफेद रंग के शॉट्स पहने हुए है। बबीता ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा,’ हैलो फ्रेंड्स , दूध पिलो।’ बबीता के इस वीडियो को अब तक 12 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं।हैलो फ्रेंड्स चाय पी लोबता दे कि, इससे पहले सोमवती महावर ने 15 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप बनाई थी जिसमें वो ‘हेलो फ्रैंड्स चाय पीलो’ कहती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया लोगों ने इसे खूब शेयर किया। इसके बाद सोमवती सोशल मीड़िया पर काफी चर्चा मे रही। जिसके बाद उन्होंने कई पोस्ट शेयर की जिसमें वो कभी खीर खाती हुई नजर आईं तो कभी सब्जी काटती हुई।