दहेज की बलि चढ़ी एक और दुल्हन, पति ने की हत्या

0

देश में बेशक दहेज के लिए कड़ा कानून हो लेकिन आज भी लड़कियाँ दहेज के लिए बलि चढा दी जाती है। जिसका एक ताजा उदारहण सामने आया है, कि कैसे एक दहेज के लोभी ने अपनी शादी के आठ महीने बाद ही दहेज के कारण अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।दहेज की बलि चढ़ी एक और दुल्हन, पति ने की हत्यामामला पंजाब के धूरी का है, जहां एक पति ने शादी के आठ महीने के बाद ही दहेज की लालच में अपने पत्नि की हत्या कर दी है। मृतक महिला का नाम श्रुति शर्मा (29) है। शादी के समय अपनी हैसियत के हिसाब से लड़के वालों की मांगे पूरी करने के बाद भी श्रुति का पति उसको और पैसे लाने के लिए परेशान करने लगा। शादी के आठ महीने भी नहीं बीते थे कि उसके पति ने श्रुति को मौत के घाट उतार दिया। श्रुति शर्मा के भाई नमन शर्मा के मुताबिक वह मुज्जफरनगर (यू.पी.) के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन श्रुति शर्मा का विवाह फरवरी, 2018 में धूरी निवासी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र बलविंदर सिंह के साथ हुआ था और विवाह के समय उन्होंने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया था।

दहेज की बलि चढ़ी एक और दुल्हन, पति ने की हत्यालेकिन इसके बावजूद ससुराल परिवार द्वारा और दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था और उसकी ननद को विदेश भेजने के लिए नकदी की मांग की जा रही थी। नमन ने बताया कि उसकी बहन को कथित तौर पर कोई जहरीली चीज देकर मारा गया है।
नमन ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गत 9 बजे उसकी अपनी बहन से फोन पे बात हुई थी और उसके 2 घंटे बाद ही 11 बजे पति बिक्रमजीत सिंह ने फोन पर बताया कि श्रुति की मौत हो गई है। मृतका के पति द्वारा अपनी पत्नी को रात समय गंभीर स्थिति में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई।