दशहरे पर धमा शेयर बाजार, इतने अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई गिरावट

0

नई दिल्ली– इस कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार यानी आज सेंसेक्स में 470 अंक की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 10300 के नीचे खुला है। आज शुरुआत बाजार में गिरावट की वजह हैवीवेट शेयरों में भारी गिरावट बताई जा रही है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शुरुआती कारोबार में शेयर 6 फीसदी तक टूट गए हैं।

आज सुबह सेंसेक्स ने 478.04 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। 478.04 अंकों की गिरावट के बाद यह 34301.54 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 127.70 अंक गिरकर 10325.30 पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 9.35 पर निफ्टी में 78.15 अंकों की गिरावट देखी गई थी। वहीं इस समय सेंसेक्स 260 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में गेल, इंफ्राटेल, बजाज फाइनेंस के शेयर्स में करीब 5.97 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में भी भारी गिरावट आई है। वहीं रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में भी गिरावट आई है।