बादली में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव…

0

बादली अंडरपास के ऊपर झाड़ियों से सोमवार की सुबह महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 40 साल की यह महिला एक फैक्ट्री में काम करती थीं। महिला का शव बिना कपड़ों के मिला, ऐसे में परिजन रेप की भी आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, महिला का पति भी एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। रविवार सुबह महिला रोजाना की तरह बच्चों को ट्यूशन भेजकर काम पर निकली थीं। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटीं। पति ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उन्हें खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर महिला को खोजने के लिए पति और बाकी लोग बादली अंडरपास की ओर बढ़े।बादली में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव...अंडरपास के ऊपर रेलवे ट्रैक के पास महिला की साड़ी और शॉल मिली। कपड़े मिलते ही किसी अनहोनी की आशंका हुई। आगे बढ़ने पर पास की झाड़ियों में महिला का शव मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि रेप की वारदात को अंजाम देकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर जांच हो रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। यहां से रोजाना काफी संख्या में महिलाएं नौकरी के लिए इंडस्ट्रियल एरिया जाती हैं। इस घटना के बाद से महिलाओं में खौफ है।

बताया जा रहा है, पीड़ित परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के मकसद से दिल्ली आया था। बच्चों को अच्छी पढ़ाई देने के लिए मां-पिता, दोनों ही फैक्ट्री में काम करते थे। बड़ी बेटी का कहना है कि मां ने आज तक मुझसे कोई घर का काम नहीं कराया। वह चाहती थीं मैं पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाऊं। वह सुबह जल्दी उठकर घर का सारा काम करती थीं। फिर हम दोनों बहनों को तैयार कर स्कूल भेजती थीं। उसके बाद अपने काम पर जाती थीं।

https://www.youtube.com/watch?v=lnNI2Rsk8WY