Home news नीरज बवानिया की बहन पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

नीरज बवानिया की बहन पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

1

नॉर्थ वेस्ट स्पेशल स्टॉफ ने गैंग्स्टर नीरज बवानिया की बहन को गोली मारने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरीश उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। आरोपी हरियाणा में ही एक हत्या के मामले में फरारी काट रहा है। नीरज बवानिया की बहन पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से भलस्वा डेयरी इलाके से चोरी बाइक भी जब्त की है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया गया है। जानकारी के मुताबिक छह अक्तूबर की रात बवाना औद्योगिक क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक चिकन की रेहड़ी के मालिक अमित को भी गोली मारी थी।Image result for  गोली चलाने वाला गिरफ्तारगोली छाती से लगकर पीठ से निकलकर बराबर में ही बैठी अमित की महिला साथी की थाई में लगकर फंस गई थी। अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। बवाना पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को पकड़ा था। जबकि बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही थी।

नीरज बवानिया की बहन पर गोली चलाने वाला गिरफ्तारबता दें कि पिछले दिनों गैंगस्टर नीरज बवानिया की बहन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। ये हमला पिछले 4 महीने में दूसरी बार हुआ था जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए थे। घायलावस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई थी। गोली महिला के चेहरे पर मारी गई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया था।