#Me Too के आरोपों के बाद अकबर पहुंचे कोर्ट

0

MeToo के आरोपों में फंसने के बाद मोदी सरकार के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने एक महिला पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मानहानि का दावा किया है। उन्‍होंने दिल्‍ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। आपराधिक मानहानि में आइपीसी की धारा 499, 500 के तहत दो साल तक की सजा का प्रावधान है।

बता दें कि अकबर रविवार को ही नाइजीरिया से भारत लौटे हैं। भारत लौटने के बाद उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन महिलाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं जिन्होंने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं।