Home news शहीद के परिजनों को अरविंद केजरीवाल ने दिया 1 करोड़ का चेक

शहीद के परिजनों को अरविंद केजरीवाल ने दिया 1 करोड़ का चेक

13

शहीद मेजर अमित सागर के परिजनों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक करोड़ का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हरिनगर विधानसभा अंतर्गत नांगलराया स्थित शहीद के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। यहां पर शहीद के परिजनों को सम्मान राशि प्रदान कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, स्थानीय विधायक जगदीप सिंह व आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बता दें कि, शहीद मेजर अमित सागर इंडियन आर्मी की 115 इंफैन्ट्री बटालियन में तैनात थे। वह जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जहां पर इसी वर्ष जनवरी में हुए हिमस्खलन के दौरान वह शहीद हो गए थे। उनका पूरा परिवार दिल्ली की हरिनगर विधानसभा क्षेत्र में रहता है।