मूवी डेट पर पहुंचे आलिया रणबीर मीडिया को देख किया इग्नोर

0

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेंम शुक्रवार को देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब एक हफ्ते पहले ही शुरु हो चुकी थी। फैंस के क्रेज को देखते हुए अंदाजा  लगाया जा रहा है कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त रहेगा।

रणबीर रकपूर एकबार फिर अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि अब महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट से उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं। बुधवार को दोनों डायरेक्टर जोया अख्तर की पार्टी में पहुंचे थे। जहां से देर रात दोनों को न सिर्फ एकसाथ निकलते हुए देखा गया बल्कि ये दोनों एक ही कार से घर के लिए रवाना हुए हैं।

अब दोनो को मुंबई के लोवर परेल स्थित पीवीआर में एवेंजर्स एंडगेम की स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए लेकिन सबकी निगाहें आलिया और रणबीर पर टिकी रहीं। जहां दोनों साथ में फिल्म देखने पहुंचे थे।

बॉलीवुड के इस हॉटेस्ट कपल ने मूवी डेट को खूब एंजॉय किया। रणबीर और आलिया अपनी कार से निकलकर सीधे अंदर चले गए। इस दौरान दोनों ने मीडिया को कोई पोज नहीं दिया और देखकर मुंहफेर लिया। लुक्स की बात करें तो रणबीर ने चेक शर्ट के साथ जींस पहनी थी वहीं आलिया ने एक्वा ब्लू स्लीवलेस टॉप और जींस पहना था।

पिछले दिनों फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक-दूसरे को किस करते और गले लगाते नजर आए। इसी अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने अपनी स्पीच के दौरान रणबीर को आई लव यू भी बोला था। लंबे समय से आलिया और रणबीर की जल्द शादी करने की खबर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरनैचुरल फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर की जोड़ी साथ में पर्दे पर दिखेगी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ब्रह्मास्त्र इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी।