अमित शाह की हालत में हुआ सुधार, स्वाइन फ्लू के कारण एम्स में भर्ती…

3

बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने कारण इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं आज सुबह भाजपा के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया कि शाह की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। एक -दो दिनों के अंदर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बता दें कि खुद शाह ने ट्विटर पर बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।’

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे और उन्हें पुराने निजी वार्ड में भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। शाह को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी और मीनाक्षी लेखी अस्पताल पहुंचे।