दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल के लोगों को एक साथ लाने के मकसद से भाजपा की पूर्वांचल महाकुंभ रैली आज

1

लोकसभा 2019 के चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस लिया है। एक तरफ प्रधानमंत्री झारखंड दौरे पर लोगों को लुभाने को तैयार है  तो वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली भाजपा यूनिट ने पूर्वांचल के लोगों के लिए पूर्वांचल महाकुंभ रैली का आयोजन कर रही है। भाजपा यह रैली खास कर यूपी और बिहार के उनलोगों के लिए आयोजित कर रही है, जो अपने गांव से दूर दिल्ली में आकर बसे हैं।

भाजपा दिल्ली के यूनिट के पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता यहां लोगों को संबोधित करेंगे। नेताओं ने रैली में करीब 1.25 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल महाकुंभ को संबोधित करेंगे।

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा- ‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे।’


एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पूर्वांचलियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पार्टी लोकसभा चुनावों में इसे भुनाना चाहेगी. इस समुदाय के लोगों ने पिछले साल नगर निगम के चुनावों में पार्टी को समर्थन दिया था। दिल्ली में एक अनुमान के मुताबिक कुल मतदाताओं में 40 प्रतिशत पूर्वांचली मतदाता हैं।