प्रियंका-निक ने बदली शादी की तारीख…..

3

प्रियंका-निक की शादी का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं, फैंस के लिए एक बड़ी खबर है, खबर है कि प्रियंका-निक ने अपनी शादी की तारीख को प्रीपोन कर दिया है। दलअसल, प्रियंका और निक जनवरी 2019 में शादी करने वाले थे लेकिन अब वह इसी साल दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक 2 दिसंबर, 2018 को शादी करेंगे। शादी की तारीख बदलने के पीछ ऐसा माना जा रहा है कि दोनो कपल अपने रिश्ते को जितना जल्दी हो सके नाम देना चाहते हैं और नया आयाम देने के लिए बेकरार हैं।प्रियंका-निक ने बदली शादी की तारीख.....बता दें कि एक दूसरे को डेट करने के कुछ महीने बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी और शादी में भी देरी नहीं करना चाहते हैं। सगाई के बाद दोनो की शादी की खबरे काफी चर्चा में रही थी, पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जनवरी में शादी कर सकते हैं लेकिन अब यह पक्का हो गया है कि प्रियंका और निक इसी साल शादी करने वाले हैं। सगाई के बाद से ही दोनो कपल को काफी करीब देखा गया है और निक पहले ही शादी करने की इच्छा जाहिर करते आए हैं। वहीं प्रियंका भी ये चाहती हैं कि उनकी शादी जल्द निक से हो जाए तकी दोनों अपने पारिवारिक जीवन में आगे बढ़ें। दोनों के मुताबिक उनके बीच प्यार है और इस प्यार को सही दिशा देने का उचित समय भी यही है।