जल्द सात फेरे लेंगे प्रियंका और निक

1
प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है, कि प्रियंका चोपड़ा अगले महीने मे शादी करने जा रही है। वही उनके फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर अटकलों का दौर जोरों पर था। वही खबर आ रही है कि, प्रियंका और निक इस नवंबर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन बता दें कि, अभी प्रियंका और निक की तरफ से शादी की तारीख का कोई एलान नहीं किया गया है। यह बात उनकी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए ये साफ कर दिया है कि प्रियंका और निक की शादी की तारीख फाइनल हो चुकी है। परिणीति ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा ‘मुझे पता है कि शादी किस तारीख में होनी है लेकिन मुझे लगता है कि वेडिंग कपल को ही अपनी शादी की तारीख अनाउंस करने का हक है।’बता दें कि, प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ रोका किया था। ये रोका सेरेमनी पूजा-पाठ के साथ शुरू की गई थी, जहां निक अपने माता-पिता के साथ ट्रैडिशनल रंग में रंगे दिखे। वही प्रियंका ने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस को अपना वेडिंग वेन्यू चुना है, लेकिन इससे पहले खबर थी कि ये कपल जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करने वाले हैं लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई हैं उसके मुताबिक प्रियंका और निक की शादी के लिए उमैद भवन पैलेस को फाइनल किया गया है।