रैंप पर मलाइका ने चुराई सबकी नजरें, मॉर्डन ब्राइडल लुक में आई नजर

0

मुबंई- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों मीडिया की काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और जल्द ही उनके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो मलाइका-अर्जुन अगले साल की शुरुआत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जलवा बिखेर रही हैं। ये तस्वीरें वेडिंग जंक्शन फैशन शो के दौरान की है जिसमें वे (मलाइका) मॉर्डन ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं।

मलाइका इस इवेंट शो की स्टॉपर है। आप तस्वीरों में उनका ये मॉर्डन ब्राइडल लुक देख सकते हैं जिसमें उन्होंने ग्रे कलर का लहंगा पहना है जिस पर डार्क ऑरेंज कलर का डिजाइन बना है। ग्रे कलर के इस लहंगे के साथ न्यूड मेकअप काफी सूट कर रहा है।

रैंप पर कभी कैमरे में देखती तो कभी शरमाती, तो कभी आंखे चुराकर मलाइका ने शो में सभी दर्शकों को खुद पर बांध कर रखा हुआ था।

 

 

 

 

पूरे गेटअप के साथ उनका न्यूड मेकअप उन पर काफी सूट कर रहा था. रैंप पर कभी शरमाती तो कभी सीधे कैमरा को देखतीं मलाइका ने समा बांध दिया.