#TourismDay हिमाचल घूमने निकले हैं? तो जरूर कर लें इस खूबसूरत किले का दीदार

1

हिमाचल घूमने निकले हैं?
तो जरूर कर लें इस खूबसूरत किले का दीदार

हिमाचल घूमने निकले हैं? तो जरूर कर लें इस खूबसूरत किले का दीदार क्या है आये जानते है कांगड़ा किले में अम्बिका माता, लक्ष्मीनारायण और जैन मंदिर भी हैं जो इसकी महत्वता को और खास बना देते हैं।

नगरकोट, भीमनगर नाम से प्रसिद्ध कांगडा का किला हिमाचल प्रदेश के पुराना कांगड़ा शहर में स्थित है

और बाणगंगा एवं मांझी नदी के संगम पर एक पहाड़ी की चोटी पर निर्मित है।
किले की प्राचीर से धौलाधार पर्वतमाला का विहंगम दृश्य दिखाई पड़ता है।
अनेकों मान्यताओं के अनुसार, कांगड़ा के इस मशहूर किले का निर्माण महाभारत काल में त्रिगर्त के तत्कालीन राजा सुशर्मा चंद्र ने करवाया था।
किले के द्वार पर गंगा और यमुना की तस्वीरें उकेरी गई हैं
जो बेहद खूबसूरत हैं।

किले में कैद हैं महाभारत काल के रहस्य

महाभारत ग्रन्थ के अनुसार- त्रिगर्त (कांगड़ा रियासत को वैदिक काल में त्रिगर्त कहा जाता था) के राजा सुशर्मा चंद्र ने महाभारत युद्ध में कौरवों को सहयोग दिया था।  

किले में स्थित है मशहूर Maharaja Sansar Chand Museum

2002 में Royal family of Kangra द्वारा यंहा पर Maharaja Sansaar Chand Museum की स्थापना की गयी । Maharaja Sansar Chand Museum में किले से प्राप्त अवशेष तथा कटोच वंश के शासकों
तथा उस समय में प्रयोग होने वाली युद्ध सामग्री, बर्तन, चांदी के सिक्के, कांगड़ा पेंटिंग्स, अभिलेख, हथियार
तथा अन्य राजसी वस्तुओं को रखा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=H8pLqAFokXs&list=PLWudyHO89X0HORRmAwq0-L2w1vZ8cDb2s&index=18