Home दैनिक पूजा आरती हनुमान जी की आरती | Aarti

हनुमान जी की आरती | Aarti

96

हनुमान जी की आरती कीजै

हनुमान जी की आरती कीजै
ॐ जय हनुमत बांके स्वामी जय हनुमत बांके।

तुम्हारे बल पराक्रम से रावण दल कांपे।।

कटि पर लाल लंगोट विराजे, कर में गदाधरी।

असुरानंद निरखते, रावण से बलकारी।। ॐ जय…

सात समुंदर लंघन कीन्हो, बाग विध्वंस कियो।

माता की सुधि लाये, लंका ध्वंस कियो।। ॐ जय…

लंका तोड़ि पलंका तोड़ी, रावण गढ़ तोड़े।

राम जी के काज संवारे, नष्ट करि लंके।। ॐ जय…

अहिरावण को मारो, धरि देवी रूपा।

कृपा करो नित मोपे, जय जय सुर भूपा।। ॐ जय…

हनुमत बलधारी तुम देवन हितकारी।

निज भक्तन की करते, हो प्रभु रखवारी।। ॐ जय…

श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित

बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.)
मंदिर-
(श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक,
सीएमसी अस्पताल, हिसार, हरियाणा)
धाम-
(बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)