Home दैनिक पूजा आरती जय भैरव जी की आरती | Aarti

जय भैरव जी की आरती | Aarti

76

जय भैरव जी की आरती

जय भैरव जी की आरती
ॐ जय भैरव स्वामी देवा जय भैरव स्वामी।

जय भैरव जी जय श्री महाकाल जय जय अंतरयामी।।

सेवक द्वार पुकारे, दाता दु:ख हरों।

संकट हरण, हरण कर संकट दूर करो।। ॐ जय भैरव …..

जय आनंद कंद प्रभु, भक्तन सुखकारी।

मस्तक सोहै चंदा, मुख की छवि न्यारी।। ॐ जय भैरव …..

जिस पर खुश जो जावे, शिव के अवतारी।

बाधा सकल नाशकर, शत्रु करे छारी।। ॐ जय भैरव …..

शुभ रविवार दिवस, बाबा के मन भावा।।

भोग लगे लड्डुवन के, खप्पन भरि खावा।। ॐ जय भैरव ….

प्रेम भक्ति श्रद्धा से, जो प्रभु शरण पड़े।

अच्छे भले, बुरे सब-सारे काज अड़े।। ॐ जय भैरव ….

ऐलादी जब रोई, भागे दु:ख हारी।

जाई भात पहनायो, शिर चुनरी डारी।। ॐ जय भैरव …..

तुम बिन मां और शिव की पूजा सुखदाई।

पूर्ण न होवे स्वामी, मिलै ना प्रभुताई।। ॐ जय भैरव ….

साद भक्त के संकट, क्षण में दूर करे।

मेरी बार दयानिधि, कहो को देर करे।। ॐ जय भैरव ….

स्वान सवारी सोहत, डमरू डमकांवत।

दास की आरत बानी, सुन भागे आवत।। ॐ जय भैरव …..

श्री भैरव जी की आरती, जो कोई नर गावै।

‘कमलानंद’ कहै सो, सुख सम्पति पावें।। ॐ जय भैरव

श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित

बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.)
मंदिर-
(श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक, सीएमसी
अस्पताल, हिसार, हरियाणा)
धाम-
(बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)