किशोर दा के वो हिट गाने जो दिल को छू जाए…..

0

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, संगीतकार, फिल्म लेखक किशोर कुमार की आज 91वीं पुण्यतिथी है।

आज भले की किशोर दा इस दुनिया में ना हो लेकिन वो लोगों के दिलों में हमेशा से राज करते हैं। नए दौर के लोग भी किशोर दा के गाने के फैन है।

कई लोगों ने किशोर दा के गाने के साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। आधी रात को हल्की बारिश में किशोर दा का गाना ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ लोगों को काफी पसंद है।

किशोर दा के गाने इसलिए हिट माने जाते हैं क्योंकि उनके गाने मिक्सिंग ज्यादा होती थी, अपने चुलबुले और मस्तीखोर अंदाज से गाने से चार चांद लगा देते थे।

सोनी सब पर जल्‍द आ रहा है ‘तेरा यार हूं मैं’

खुद संगीत की सम्राज्ञनी की लता मंगेश्कर भी किशोर दा की फैन थी। तो आइए नजर डालते हैं किशोर दा के हिट गानों पर जो आजतक लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है……

 

एक लड़की भीगी-भागी सी- ये गाना खुद किशोर दा और मधुबाला पर फिल्माया गया था, इस गाने में मधुबाला और किशोर दा की जोड़ी देखने बनती है।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=mxYNdy-0CEs[/embedyt]

 

एक चतुरनार- फिल्म पड़ोसन का ये गाना कोई नहीं भूल सकता इस गाने में किशोर कुमार और महमूद के बीच गाने और कॉमेडी की प्रतियोगिता बराबरी की थी।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=9HwrMGpFaik[/embedyt]

 

  • रुप तेरा मस्ताना- फिल्म अराधना का ये गाना हिंदी सिनेमा के मोस्ट रोमांटिक गानों में शामिल है। इस गाने को राजेश खन्ना और शरमिला टाइगोर पर फिल्माया गया था।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HenA-OUyo0s[/embedyt]

 

भीगी-भीगी रातों में- इस गाने को सुनते ही लोग किशोर दा की तारीफ करते नहीं थकते, लोग ये सोचने पर मजबुर हो जाते है कि मजाकिया अंदाज वाला ये शख्स इस तरह के रोमांटिक गाने भी गा सकता है।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=7IsvJVlFyGI[/embedyt]

 

पल-पल दिल के पास- फिल्म ब्लैकमेल का ये गाना पल-पल दिल के पास लोगों को आज भी बहुत पसंद है। इस गाने में राखी गुलजार और हिमैन धर्मेंद्र की जोड़ी काफी जंच रही है।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=viKdF7sp_cY[/embedyt]